नई दिल्ली : बॉलीवुड में महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है। किसी भी फंक्शन या सेलेब्रिटी शोज में अगर अमिताभ या रेखा आमने सामने आ जाएं तो सबकी निगाहें उन दोनों पर टिक जाती हैं। अपने दौर में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी माना जाता था। इन दोनों की पर्दें पर केमेस्ट्री कुछ ज्यादा ही जमती थी। इनकी जोड़ी ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। कहा जाता है कि दोनों में सीक्रेट लव था। एक साथ फिल्में करते हुए ही दोनों के बीच काफी नज़दीकियां बढ़ चुकी थी।
अभिनेत्री रेखा अमिताभ से दिल और जान से प्यार करती थीं और वह कभी भी इसका इज़हार नहीं कर सकी। हालांकि इस बात को उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में स्वीकार भी किया हैं। वहीं इसके उलट अमिताभ ने अपने और रेखा के रिश्ते पर कभी खुलकर कुछ स्वीकार नहीं किया। वहीं जब एक बार रेखा से अमिताभ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा हैरान करने वाला जवाब दिया था। सिमी गरेवाल ने उनसे पूछा था, ‘क्या आप अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं?’,।
View this post on Instagram
रेखा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि , “हां बिल्कुल, ये बहुत ही बेवकूफी भरा सवाल है. मुझे तो आज तक एक भी ऐसा पुरुष, महिला या बच्चा नहीं मिला है जो अमिताभ को पसंद नहीं करता है, तो मैं कैसे मना कर सकती हूँ। रेखा के इस जवाब के बाद खूब हंगामा हुआ था। लेकिन अमिताभ की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस जया बच्चन से शादी की हैं इस शादी से उनके दो बच्चे है। बेटा अभिषेक और बेटी श्वेता। वहीं रेखा अकेली रहती हैं। आज भी ये दोनों एक दूसरे से नज़रे चुराते हैं।