नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चौंकाने वाले खुलासों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस अपने अभिनय से भी सुर्खियां बटोर रही हैं। सिटाडेल में अपने प्रदर्शन और मेट गाला 2023 में अपनी हालिया उपस्थिति की वजह से भी सुर्खियां बटोर रही हैं।
इस बीच, प्रियंका(Priyanka Chopra) ने हाल ही में एक शर्मनाक हरकत का खुलासा किया, जिसे वह सच में हमेशा के लिए भूलना चाहती हैं। एक चैट शो में प्रियंका(Priyanka Chopra) ने अपने शर्मनाक पल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक बार दोपहर के भोजन के लिए मैक्सिकन खाना खाने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से पाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई नहीं जानता था और वह किसी भी बात से इनकार नहीं कर रही हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इंटरव्यू की एक क्लिप को इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट ने कैप्शन के साथ शेयर किया, “रिलेटेड।” एक यूजर ने कमेंट किया, “नो प्रियंका!!! आप इतनी मुंहफट क्यों हैं?” वही कई लोगों ने कहा आपको इतनी घिनौनी बात करने की क्या जरुरत थी। उनके इस खुलासे को लोग काफी अजीब रिएक्शन दें रहे हैं। लोगों की इस पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी नाक की सर्जरी के बारे में बात की थी, जिसने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड पेजेंट जीतने के तुरंत बाद हुआ था। एक विदेशी शो में बात करते हुए उन्होंने कहा, वह ख़राब समय था। उस समय मेरा चेहरा पूरी तरह से अलग दिख रहा था। और मैं एक गहरे सदमे में चली गई थी।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें इसकी वजह से तीन अलग-अलग फिल्मों से निकाल दिया गया था और उन्हें लगा कि उनका फ़िल्मी करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है।