Bhojpuri hot dance : भोजपुरी इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। साउथ सिनेमा की तरह भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भी पैन इंडिया रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है। वही भोजपुरी सिनेमा का कंटेंट तेजी से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में लगा हुआ है। अगर भोजपुरी सिनेमा की सफलता का श्रेय किसी को जाता है तो वह भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को जाता है।
इसमें खेसारी लाल यादव पवन सिंह जैसे अभिनेताओं का नाम शामिल होता है। लेकिन इन दोनों के अलावा एक अभिनेता और है जिन्होंने अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा को मशहूर गया है। यहां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) के बारे में। प्रदीप पांडे चिंटू भोजपुरी इंडस्ट्री के भरोसेमंद और तेजी से उभरते हुए कलाकार हैं।
लोग उन्हें फिल्म में देखना पसंद करते हैं। प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) और खुशी दुबे (Khushi Dubey) का एक गाना यूट्यूब पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है। इस गाने में खुशी दुबे (Khushi Dubey) ने प्रदीप पांडे के साथ एक रोमांटिक जुगलबंदी पेश की है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को आकर्षित कर रही है। दोनों ही गाने में काफी क्लोज आ रहे हैं। वायरल होने वाले गाने के बोल हैं गर्मी भईल बा जवानी जून के।
यह गाना खुशी दुबे और प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म दिव्या के देवरा दिल ले गईल से लिया गया है। जबरदस्त फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू और खुशी दुबे के अलावा गरिमा दिक्षित, निशा सिंह, अनूप अरोरा, सचिन श्रीवास्तव, अमित राय ,श्रेया राय जैसे कलाकार मौजूद हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह और विकास पांडे ने अपनी आवाज दी है।
गाने का म्यूजिक डायरेक्शन मधुकर आनंद द्वारा किया गया है। वायरल होने वाले इस गाने को मनीष जैन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। जिसके साथ वेद प्रकाश तिवारी और अशोक पांडे भी है। इस गाने को सत्य सावरकर द्वारा लिखा गया है। वायरल होने वाले इस गाने के व्यूज के बारे में बात करे तो इस गाने को अब तक 15 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। हालांकि यह गाना गाना काफी पहले वर्ष 2002 में म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया था।