नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस OTT ओटीटी में दिखाई दे रही है। इस दौरान पूजा भट्ट अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई राज खोल रही है। गौरतलब है कि पूजा भट्ट की स्टेप सिस्टर यानी कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) 31 साल की उम्र में एक प्यारी सी बच्ची की मां बन चुकी है। वही आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) से 21 साल बड़ी पूजा भट्ट को यह सुख आज तक नहीं मिल पाया है।
शो के दौरान पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने इस बारे में भी खुलासा किया। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की निजी जिंदगी के बारे में बात करे तो उन्होंने वर्ष 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। मनीष मखीजा उस समय एक वीडियो जॉकी हुआ करते थे। दोनों ने शादी करने के बाद लगभग 11 साल एक साथ गुजारे। जिसके बाद दोनों ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए।
View this post on Instagram
इस शादी के बारे में भी पूजा भट्ट ने बिग बॉस के अंदर अपना दिल खोल कर रख दिया। अपने पति के बारे में बात करते हैं उन्होंने बताया कि वह एक काफी अच्छे इंसान हुआ करते थे। हमारे बीच सब कुछ ठीक हुआ करता था, लेकिन बावजूद इसके एक कमी महसूस होती थी।
इसके बाद हमने तय किया कि कुछ तो ऐसा है जो सही नहीं है। खुद से झूठ बोल कर जिए। इस दौरान पूजा भट्ट अपनी पूरी बातें एस्ट्रोलॉजर बेबीका धुर्वे के साथ शेयर कर रही थी। उन्होंने पूजा भट्ट से कहा कि उनके पति मकर राशि के थे जो एक अच्छे पिता साबित हो सकते थे।
इस बात के जवाब में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का दर्द झलक पड़ा। पूजा भट्ट ने बताया कि वह इस बात के लिए तैयार नहीं थी उन्होंने बताया कि वह खुद बच्चे के लिए तैयार नहीं थी। बतादें कि पूजा भट्ट 90 के दौर की काफी मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस हुआ करती थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।