नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म निर्माता और डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का नाम विवादों से हमेशा ही जुड़ता रहा है। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) बॉलीवुड के उन डायरेक्टर निर्माताओं में शुमार होते हैं जो अपनी हर बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने जब-जब अपनी बात बेबाकी से रखी है वह हमेशा ही विवादों में फंसे। आज हम आपको महेश भट्ट से जुड़ा हुआ एक ऐसा विवाद बताने वाले हैं जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बड़ी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ उनसे जुड़ी हुई बातें मीडिया में चल रही है। दरअसल एक मैगजीन के लिए महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने एक ऐसा पोज दिया था जो देशभर में विवाद की वजह बन गया था। दरअसल 90 के दौर में पूजा भट्ट बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती थी।
इसी बीच एक मैगजीन ने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और उनके पिता महेश भट्ट को लेकर एक किसिंग सीन वाला फोटो लेकर अपने फ्रंट पेज पर छाप दिया। जैसे ही उनकी यह तस्वीर लोगों ने देखी तो देशभर में बवाल मच गया। देश में हंगामे को देखकर महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
यहाँ उन्होंने अपनी सफाई देते हुए फिर से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कह दिया कि पूजा इतनी खूबसूरत है अगर वह मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता। आपको बता दें कि यह बात वर्ष 1994 की है।
इस दौरान जो तस्वीर मैगजीन में छपी थी। उस तस्वीर में पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने लिप टू लिप किस किया था। एक पिता का अपनी बेटी को इस तरह से किस करना लोगों को पसंद नहीं आया। लोगों ने महेश भट्ट पर देश की सस्कृति ख़राब कर देने तक के आरोप लगाए।