Pawn Singh – Akshara Singh Romance Video: भोजपुरी गानों का चलन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी सॉन्ग आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। फैंस भी भोजपुरी एक्टर्स पर प्यार बरसाते हैं, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्लेबस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी बीच अक्षरा सिंह (akshara singh) और पवन सिंह (pawan singh) का एक बेहद ही रोमांटिक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
गाना ‘दईया रे दईया’ (bhojpuri gana daiya re daiya) एक बार फिर से इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की फिल्म ‘धड़कन’ (bhojpuri film dhadkan) का गाना लोगों को मदहोश करने के लिए काफी है।
गाने में अक्षरा सिंह पिंक कलर की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने के वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह पार्क में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने पिंक और गोल्डन साड़ी पहनी है तो वहीं पवन सिंह पिंक हाफ शर्ट में नजर आ रहे हैं।
हालांकि, अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर नहीं आती है। विवादों की वजह से ये जोड़ी अब साथ नजर नहीं आती है। पवन और अक्षरा सिंह पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। मगर, फैंस अभी भी इनके गानों को खूब देखना पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि इस धमाकेदार गाने को खुद अक्षरा और पवन की जोड़ी ने गाया है। जबकि गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। एक समय ऐसा था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता था।