Pawan Singh – Monalisa Hot Romance Video: भोजपुरी दर्शकों द्वारा भोजपुरी के दबंग अभिनेता कहलाने वाले पवन सिंह (pawan singh) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह ने लगभग भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। लेकिन, इंडस्टी में पवन सिंह के साथ अभी तक पर्दे पर मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता था। जब भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक साथ नजर आते थे, तो लोगों के दिलों में खलबली मच जाती थी। जबकि, पवन सिंह के साथ भोजपुरी की क्वीन मोनालिसा की भी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
हालांकि, मोनालिसा ने कुछ समय से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, लेकिन इनके पुराने भोजपुरी सॉन्ग आये दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते ही रहते हैं। मोनालिसा इस समय भोजपुरी इंडस्टी से ब्रेक लेकर टीवी जगत में जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इंडस्ट्री की हसीन एक्ट्रेस मोनालिसा (monalisa) का रोमांटिक गाना ‘Humra Se Satat Naikhe’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में मोनालिसा एक्टर पवन सिंह के साथ ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में मोनालिसा साड़ी का पल्लू गिराकर बीच सड़क अपनी हॉट अदाओं से पवन सिंह को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। गाने के वीडियो में मोनालिसा पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। पवन सिंह और मोनालिसा का ये गाना उनकी फिल्म ‘Khoon Pasina’ का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, पाखी हेगड़े, पवन सिंह, मोनोलिसा, अन्य अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
इस गाने को Pawan Singh और Indu Sonali ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Ashok Kumar Deep ने लिखा है और म्यूजिक Ashok Kumar Deep ने लिखा है। मोनालिसा और पवन सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 9,81,798 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।