Pawan Singh – Kajal Raghwani Bhojpuri Romantic Song: पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी जगत के मेगास्टार में से एक हैं। पवन सिंह की जोड़ी को आम्रपाली और काजल राघवानी के साथ खूब पसंद किया जाता है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम पर काफी तगड़ी है। पवन सिंह की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है उनके चाहने वाले हमेशा जानने के लिए बेताब रहते हैं।
पवन सिंह लंबे वक्त से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। पवन सिंह के फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। इन दिनों पवन सिंह का एक रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘तेरा चेहरा’ (Tera Chehra) पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी सफेद कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी के साथ ताबड़तोड़ डांस करते नजर आ रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=seyHN5mYqfQ
दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह गाना फिल्म बॉस का है। इस फिल्म में पवन सिंह, महेशमंजरेकर, कजल राघवानी, चाँदनी सिंघ, संजय वर्मा, अमित शुक्ल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने को Pawan Singh और Khusboo Jain ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि सॉन्ग के बोल Shyam Dehati ने लिखें हैं और म्यूजिक Om Jha ने दिया है। फिल्म के प्रोडूसर Prem Rai जी हैं और फिल्म के निदेशक Arvind Chaube हैं। फिल्म के राइटर Veeru Thakur जी हैं। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। पवन सिंह के इस गाने को 4,448,491 से अधिक बार देखा जा चुका है। फैंस पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को नंबर वन बताया जा रहा है।