Pawan Singh – Kajal Raghwani HOt Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का अपना अलग ही जलवा है, एक्टर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। पवन सिंह की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। पवन सिंह से इंडस्ट्री की बहुत सी एक्ट्रेस संग काम किया है। इंडस्ट्री में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को बहुत ही पसंद किया जाता है। पवन सिंह की एक फिल्म ‘हुकूमत’ का एक गाना ‘देहिया जवान…’ (Dehiya Jawan) एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में काजल राघवानी ब्लू कलर की ऑउटफिट पहनकर खूब जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी संग खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखें हैं। अविनाश झा घुंघरू जी ने इस गाने को कम्पोज किया है। पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया ये गाना काफी मजेदार और रोमांटिक है।
गाने में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह एक्ट्रेस काजल रााघवानी के साथ जमकर मस्तीभरी छेड़खानी कर रहे हैं। इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है ,गाने को खबर लिखें जाने तक 2,60,85,526 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा हर पल बढ़ता ही चला जा रहा है।
हालांकि, यह गाना नया नहीं बल्कि काफी पुराना है। इसे 31 दिसंबर 2016 को रिलीज किया गया था, जिसे अभी भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए हमेशा वीडियो और फोटोज शेयर करती ही रहती हैं।