नई दिल्ली : हरियाणा की सबसे मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) लोगों के दिलों पर एकतरफा राज करती है। लोग सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को देखना और सुनना दोनों ही पसंद करते हैं और उनके दीवाने हैं। वहीं भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग पवन सिंह (Pawan Singh) को कॉपी करते हैं लेकिन सोचिए जब यह दोनों एक साथ आ जाए तो क्या होगा।
इन दोनों के साथ आने पर महफ़िल जमना तो आम बात है। हम आपके लिए अब एक ऐसा गाना लेकर आए हैं इसमें आपको इन दोनों का रोमांस एक साथ देखने को मिलेगा। इन दोनों ने साथ में ‘लहंगा लहक जाई’ गाने में जमकर डांस किया है। इन दोनों का यह वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल है। लोगों को इन दोनों का साथ काफी पसंद आ रहा है।
इस गाने को अब तक 53 लाख बार देखा जा चुका है। इसे लगभग 7 लाख बार लोगों ने इस गाने को पसंद किया है। इस गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। लोगों को गाने के अंदर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और पवन सिंह का साथ होना काफी पसंद आ रहा है।
इस वायरल हो रहे गाने के लिरिक्स धीरज बबुआ ने लिखे है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। यह गाना अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने ने लोगों के दिलों में अपने लिए एक अलग जगह बना कर रख ली है।
लोग भी इस गाने को खूब शेयर कर रहे हैं। वही कमेंट बॉक्स देखें तो लोगों का कहना है कि जब भी पवन भैया गाते हैं एक जादू सा कर देते हैं। पवन सिंह जादुई आवाज और सपना चौधरी के ठुमकों से सजा ये गाना जनवरी 2023 को भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया था। तब से लेकर अब तक यह गाना लगातार ट्रेंड में बना हुआ है।