Bhojpuri hot dance : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan singh) फिल्मों के अलावा अपने गानों से भी धमाल मचाते रहते हैं. उनके म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। नए हों या पुराने म्यूजिक वीडियो, एक्टर के सभी गाने यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। उनके चाहने वालों को उनका सबकुछ पसंद आता हैं। जब उनके गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara singh) हों तो वह म्यूजिक वीडियो सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है।
अब उनका एक वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। जिसमें पवन सिंह (Pawan singh) और अक्षरा सिंह का ‘तनी फेरे दी बलम जी करवतिया’ पर धमाकेदार रोमांस फैन्स को मदहोश कर रहा है। अक्षरा सिंह (Akshara singh) और पवन सिंह के रोमांटिक जोड़ी से सजा यह गाना लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल हो चुका है।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह स्क्रीन पर इस तरह से रोमांस करते हैं कि लोगों को लगता है कि यह दोनों रियल लाइफ में पति पत्नी है। इस गाने को अब तक 29 लाख लोगों ने देख लिया है और 35 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
यह गाना फिल्म साथिया से लिया गया है और इस गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। इसका म्यूजिक डायरेक्शन छोटे बाबा का है। जिसके लिए लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इस गाने को दीपक ने एडिट किया है। यह गाना वर्ष 2017 में 23 मार्च को वेब म्यूजिक पर अपलोड किया गया था।
आपको बता दें कि पवन सिंह (Pawan singh) हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके चाहने वाले उनके हर एक कदम पर बराबर नजर रखते हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की इस धमाकेदार परफॉर्मेंस की फैन्स खूब सराहना कर रहे हैं और दोनों की तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर 1 जोड़ी को मिस कर रहा हूं, मैं आप दोनों (पवन भैया और अक्षरा जी) से अनुरोध करता हूं कि आप एक साथ आएं और हमारा मनोरंजन करें।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price