Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा में और भोजपुरी दर्शकों में पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। भोजपुरी ऑडियंस पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को साथ में देखना काफी पसंद करती है। यह दोनों जब भी साथ में होते हैं तो स्क्रीन पर आग लगा कर रख देते हैं। दोनों की केमिस्ट्री के बारे में हर कोई जानता है।
अब हम एक ऐसा गाना लेकर आए हैं जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री आपका दिल जीत लेगी। यह दोनों एक बार फिर एक गाने में साथ नजर आए हैं। हालांकि हम जिस वीडियो सॉन्ग के बारे में बात कर रहे हैं। वह पुराना है। हम यहां बात कर रहे हैं पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की रोमांटिक जोड़ी और अदाओं से सजे हुए गाने कराना मर्द वाला खेल के बारे में।
यह गाना इन दोनों की ही फिल्म धड़कन से लिया गया है। गाना अब खूब तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को अब तक 25 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने पवन सिंह के साथ मिलकर गाया है और आजाद सिंह ने इसके लिए लिरिक्स लिखे हैं।
म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने किया है। यह गाना आज से कुछ साल पहले वेव भोजपुरी म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। अब यह लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शुमार हो चुका है। यह गाना तेज़ी से वायरल होते हुए तहलका मचा रहा है।
अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते खराब होने लगे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक समय में रिलेशनशिप में हुआ करते थे। लेकिन जब से पवन सिंह ने दूसरी शादी की है। उस समय से पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच दूरियां आ गई है। उसके बाद से दोनों ही साथ में काम करना पसंद नहीं करते हैं।