Pawan Singh – Amrapali Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर एक अलग पहचान बना ली है। पवन सिंह ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। पवन के नए ही नहीं बल्कि कई पुराने गानें भी आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। पवन सिंह की जोड़ी को काजल राघवानी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह के साथ खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच पवन सिंह का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी गाना ‘जवानी बा खाटा’ (Jawani Ba Khata) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन यानी आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। पवन सिंह और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘जवानी बा खाटा’ उनकी फिल्म ‘पवन राजा’ का है।
इस फिल्म को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। पवन सिंह के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक यूट्यूब पर 4,139,043 से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये गाना इन दिनों फिर से चर्चा में आ गया है। पवन सिंह और आम्रपाली का ये गाना सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है। ‘जवानी बा खाटा’ गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों जमकर अपने डांस से बवाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली ने अपने लटको-झटकों से गाने में जान डाल दी है, जबकि पवन सिंह अपने किलर अंदाज से लोगों को दीवाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।गाने में आम्रपाली ने नीले रंग का लहंगा चोली पहना हुआ है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है, जबकि उनका साथ इंदु सोनाली ने दिया है। इस फिल्म में आम्रपाली के अलावा अक्षरा सिंह, मोनालिसा, पाखी हेगड़े भी अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं।