नई दिल्ली : टीवी के सबसे मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के घर में जो भी आता है। वह मशहूर हो जाता है। लोगों को इस घर से रातों-रात लोकप्रियता मिल जाती है। बिग बॉस के बेहद चर्चित कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा इन दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने इस बार अपनी लेटेस्ट तस्वीर से हर किसी को हैरान कर दिया है।
पारस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी then and now तस्वीर शेयर की है। दोनों तस्वीरों में उनका गजब का ट्रांसफॉरमेशन नजर आ रहा है। पोस्ट की माने तो पारस ने 12 नहीं बल्कि अपना पूरा 25 किलो वजन कम किया है। पारस छाबड़ा ने यह पोस्ट अपने ग्राम पर शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर में अभिनेता ओवरवेट नजर आ रहे हैं तो वही दूसरी तस्वीर में पारस (Paras Chhabra) ने अपने एप्स प्लांट कर रखे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने अपना कैप्शन में लिखा, ”अब तक का सफर कैसा रहा। सबसे पहले भाजी, अनिश्चितताओं भरी जीवनशैली होने के बावजूद आपने स्थितियों को बहुत अच्छे से संभाला। आपने एक ऐसे कोच से सम्मान अर्जित किया जिसे प्रभावित करना बहुत कठिन है। अब नेक्स्ट फेज शुरू करते हैं और भी ज्यादा एफर्टस के साथ। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई पारस की पोस्ट पर अपना रिएक्शन साझा कर रहा है।
आपको बता दें कि पारस छाबड़ा अब तक कई सारे रियलिटी शोज में कम कर चुके हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस 13 से मिली थी। बिग बॉस के अंदर पारस का रियल फेस सभी को देखने को मिला था। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई और उसके बाद दोस्ती ने लोगों को खूब पसंद किया।
शो के अंदर पारस और माहिरा की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी माहिरा और पारस की दोस्ती बनी रही। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और आज भी इन दोनों का खूबसूरत रिश्ता बना हुआ है।शो से बाहर आने के बाद दोनों का एक गाना भी रिलीज हुआ था।