नई दिल्ली। आपको जीवन में कुछ लोग ऐसे देखने को मिल जायेंगे जो अपनी लाइफ में मेहनत करने से डरते हैं और बहुत जल्दी ही हिम्मत हार जाते हैं। मगर, हमें जीवन में कोशिश करते रहना चाहिए. क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
लाइफ में दिक्कतें तो आती ही रहती हैं, लेकिन उन मुश्किलों से हमें पीछे नहीं हटाना चाहिए, बल्कि डट कर सामना करना चाहिए। कुछ ऐसी की कहानी वेब सीरीज ”पंचायत” (Panchayat Season 1) की है। अब अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर पंचायत 3 (Panchayat 3) लौटने के लिए फिर से तैयार है।
पंचायत सीज़न 3 (Panchayat 3 Season release Date) में अभिषेक की यात्रा और भी गहरा मोड़ लेती हुई नजर आने वाली है। अब सचिव को नई चुनौतियों और अवसरों का सामना करना पड़ेगे। जो उनके कौशल और धैर्य की परीक्षा लेते हैं। जो लोग पंचायत के पहले दोनों सीजन देख चुके हैं, उन्हें अब सीजन 3 का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है।
दोनों सीजन देखने के बाद दर्शकों के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं, जैसे विधायक जी की नाराजगी का अभिषेक सचिव जी पर क्या असर पड़ सकता है? क्या सीजन 3 में सचिव जी और रिंकू की शादी देखने को मिलेगी? इस सीजन में कुछ नए कलाकारों की एंट्री हो सकती है।
View this post on Instagram
आपको बताते चले कि पंचायत वेब सीरीज के 3 सीजन का पहला लुक भी सामने आ गया है। इस फोटो में सचिव जी मोटरसाइकिल से कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सचिव जी फुरेला गांव छोड़कर शहर जा रहे हैं या फिर कहीं और का रुख कर रहे हैं।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगा पंचायत सीजन 3
पंचायत 1 की क्या है कहानी?
ये कहानी है एक शहर के लड़के अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की, जो इंजिनियर होता है और उसकी जॉब एक ग्राम पंचायत में सचिव के तौर पर हो जाती है। अभिषेक त्रिपाठी इस नौकरी से ज्यादा खुश नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि वह गलत जगह पर आ गए हैं।
लेकिन, किस्मत के आगे किसकी चलती है। अभिषेक अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए फुलेरा गांव में महज 20 हजार की नौकरी करने लग जाते हैं।
फुलेरा गांव में सचिव के तौर पर काम करने के दौरान गांव की समस्या भी से अभिषेक त्रिपाठी का आमना – सामना होता है। इस वेब सीरीज में आपको इमोशनल, सोशल मैसेज, गुस्सा, फ्रस्ट्रेशन, कॉमेडी सबकुछ एक साथ देखने को मिलेगा।
पंचायत 2 की क्या है कहानी?
पंचायत 2 में आगे की कहानी को दिखाया गया है। पंचायत 2 में अभिषेक त्रिपाठी को गांव की सौंधी मिट्टी अब धीरे – धीरे अच्छी लगने लगी थी। सचिव को अब पहले से कम गुस्सा आने लगा था। इतना ही नहीं हर बात का जवाब मुस्कुरा कर भी दिया करते थे।
मगर, अभी भी सचिव फुरेला गांव को छोड़कर शहर वापस जाना चाहते थे। एमबीए का एग्जाम पूरा होते ही पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी गांव से बाहर जाने का मन बना लिया थे।
पंचायत सीरीज को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। सीरीज पंचायत 2 में कुल 8 एपिसोड हैं, इनमें से आपको एक भी एपिसोड बोरिंग नहीं लगने वाला है। हर एपिसोड में कुछ अलग ही देखने को मिला है। सचिव जी और प्रधान जी की बेटी रिंकी की भी केमिस्ट्री देखने को मिली है।
पंचायत कास्ट
अभिषेक त्रिपाठी के रूप में जितेंद्र कुमार ने पंचायत सीरीज में अहम भूमिका निभाई है।
मंजू देवी दुबे के रूप में नीना गुप्ता: प्रधान (ग्राम प्रधान) की भूमिका निभाती हुईं दिखीं हैं। वह रिंकी की मां और बृज की पत्नी हैं।
बृज भूषण दुबे के रूप में रघुबीर यादव: मंजू देवी के पति और प्रधान-पति (ग्राम प्रधान के पति) का किरदार निभाते हुए, वह रिंकी के पिता भी हैं।
प्रह्लादचंद “प्रह्लाद” पांडे के रूप में फैसल मलिक: उप-प्रधान (उप प्रमुख) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रिंकी के रूप में सांविका: प्रधान की बेटी के रूप में उनके किरदार को पसंद किया गया है।
कब रिलीज किया जायेगा सीजन 3
बता दें पंचायत सीजन 3 की सारी शूटिंग बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है। हालांकि, पंचायत के मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत जल्द ही सीजन 3 को जारी किया जा सकता है।