नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी निसा देवगन (Nysa Devgan) इन दिनों काफी चर्चा में रहती है। निसा देवगन (Nysa Devgan) अक्सर ही पार्टियां करती हैं और इस दौरान अपनी हालत और अपने ड्रेसेस को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। काजोल की लाडली निसा का नाम बिजनेसमैन के बेटे ओरहान अवतारमाणी के साथ कई बार जुड़ चुका है और दोनों ही अक्सर साथ में ही पार्टियां करते हैं।
मगर अब जो खबरें सामने आ रही है वह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों की माने तो निसा देवगन किसी और शख्स के सबसे ज्यादा करीब है। यह शख्स अक्सर ही निसा के साथ पार्टियों में भी नजर आता है।। अक्सर ही निसा देवगन की तस्वीरों में ओरी के अलावा एक और व्यक्ति नजर आता है। खबरों की मानें तो यही लड़का निसा देवगन के दिल के करीब है।
ओरी की तस्वीरों में नजर आने वाले इस लड़के का नाम है वेदांत महाजन (Vedant Mahajan)। मीडिया में चल रही ख़बरों की माने तो वेदांत और निसा देवगन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और दोनों ही अक्सर साथ में समय बिताना पसंद करते हैं। वेदांत महाजन ओरी और निसा दोनों के ही काफी अच्छे दोस्त हैं।
वेदांत और ओरी एक दूसरे के साथ अक्सर ही फोटो शेयर करते हैं। अभिनेत्री काजोल की बेटी निसा देवगन की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो निसा स्विट्जरलैंड से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। निसा पिछले महीने ही 20 साल की हुई है।
एक बार अभिनेत्री काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी अपनी जिंदगी जी रही है वह जो कर रही हैं उस पर उन्हें काफी गर्व है। वेदांत महाजन के बारे में बात करें तो वेदांत महाजन एक व्यापारी हैं और अपनी खुद की एक इवेंट कंपनी चलाते हैं वेदांत महाजन बॉलीवुड के कई स्टार किड्स के दोस्त हैं।