नई दिल्ली: Bhojpuri Hit Song : भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) हर दिन नया मुकाम हासिल कर रहा है। आज के समय में बॉलीवुड (Bollywood) और साउथ सिनेमा (South Cinema) के बाद अगर किसी के सबसे ज्यादा फैंस हैं तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के हैं। इसके हीरो और हीरोइन के साथ-साथ इसके गाने भी रिलीज होते ही धूम मचा देते हैं। भोजपुरी के गाने किसी भी भाषा के गानों से ज्यादा वायरल होते हैं।
इससे भोजपुरी इंडस्ट्री के दर्शकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। भारत ही नहीं विदेश में भी इनको सुनने और देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है, यही वजह है ये गाने आते ही छा जाते हैं।
भोजपुरी (Bhojpuri Songs) के बहुत से ऐसे गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं। वहीं निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली (Amrapali Dubey) का एक भोजपुरी गाना ‘जाये दा ए जान’ वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जिसे आप Nirhua Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस वीडियो पर मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
https://youtu.be/K0p_m-T39b4
इस गाने के वीडियो में निरहुआ जेल में होते है और वहां अपने कैदी साथियों के साथ नाचते -नाचते आम्रपाली को याद करने लगते हैं। उसके बाद वो सपनों में आम्रपाली से खूब रोमांटिक हो जाते हैं। निरहुआ ने इस गाने में शेरवानी पहनी हुई है और आम्रपाली ने लहंगा पहना हुआ है।
दोनों की केमिस्ट्री देखने के लायक बनती हैं। इसके बाद विडियो में निरहुआ आम्रपाली को खूब प्यार करते है कभी बेड पर तो कभी खड़े हो कर अपने अंदर के प्यार को दिखाते है। इस गाने को देख दर्शकों से भी नहीं रहा जा रहा और वो यह वीडियो बार – बार देख अपना मन बहला रहे है।