Bhojpuri Romantic Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav Urf Nirahua ) और काजल राघवानी ( Kajal Raghwani ) का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। निरहुआ की फिल्म हो या गाने हर चीज की हिट होने की गारंटी होती है। निरहुआ उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने एक नहीं, बल्कि कई भोजपुरी हसीनाओं के साथ काम किया है। कमाल की बात ये है कि हर किसी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी हिट रही है। जैसे इन दिनों उनके और काजल राघवानी के एक वीडियो की काफी बातें हो रही हैं। फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान (Patna Se Pakistan) का गाना ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) पर फैंस दिलखोल कर प्यार लुटा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने को बिल्कुल देसी अंदाज में फिल्माया गया है। वीडियो में काजल राघवानी नदी में निरहुआ संग जबरदस्त रोमांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। सफेद सूट में काजल बेहद ही कयामत लग रही हैं। वहीं निरहुआ कुर्ता और जींस में एकदम राजा बाबू टाइप नजर आ रहे हैं। भोजपुरी सॉन्ग को Wave Bhojpuri Hit Cinema नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब फिर से निरहुआ का ये पुरना वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो मे अब तक 1,78,974 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं फैंस ने इस वीडियो को खूब शेयर और कमैंट्स कर रहे है। फैंस ने जमकर लाइक भी किया है। यह गाना 5 साल पुराना है लेकिन आज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यहां देखे काजल राघवानी और निरहुआ का पूरा वीडियो….

Sofia Ansari की मदहोश कर देने वाली फोटोज, यहां देखें

Animal Movie की Bhabhi 2 ने दहा कहर इन मस्त फोटोज से, यहाँ देखें
Follow dailynewsxp.com on Google News

Daily News Coverage by dailynewsxp.com team.

For Daily News XP Latest news and Daily Breaking Stories visit us daily at https://dailynewsxp.com

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...