Nirahua – Pakhi Hegde Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) की जोड़ी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इस जोड़ी का एक पुराना सॉन्ग ‘दिल के मामला बा’ (Dil Ke Mamla Ba) लोगों को फिर से अपना दीवाना बना रहा है। गाने के वीडियो में अभिनेत्री पाखी हेगड़े लुंगी पहनकर एक्टर निरहुआ के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
गाने में जैसा कि आप देख सकते हैं कुछ देर बाद एक्ट्रेस पाखी हेगड़े लुंगी खोलकर फेक देती हैं और निरहुआ को अपनी हॉट जवानी से मदहोश करने लगती हैं। यह गाना उनकी फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ (Maine Dil Tujhko Diya) का है। गाने में निरहुआ को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो एक्ट्रेस पाखी हेगड़े से अपना पीछा छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में तेज बारिश के बीच खुलेआम पाखी हेगड़े एक्टर निरहुआ संग खेत में लेटकर प्यार करती हुईं दिख रही हैं। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म है, जिसमें निरहुआ संग पूजा हेगड़े नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब चर्चित रही थी। इस गाने में निरहुआ लुंगी में नजर आ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस पूजा ने भी सफेद शर्ट और ब्लू स्कर्ट पहनी है। इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
निरहुआ के इस गाने को 31 अगस्त 2016 को रिलीज किया गया था, जिसे अभी तक 27,28,796 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में पाखी हेगड़े बोल्डनेस की सारी हदें पार करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि इस गाने को खुशबू जैन ( Khusboo Jain) ने गाया है।
इसके बोल प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखे हैं जबकि गाने को म्यूजिक राजेश-रजनीश (Rajesh-Rajnish) ने दिया है। आपको निरहुआ और पाखी हेगड़े का ये गाना कैसे लगा हमें कमेंट बॉक्स के जरिये जरूर बताये। वैसे हम यकीन से कह सकते हैं कि पाखी हेगड़े की हॉट अदाओं से आप एक सेकंड के लिए भी नजरें नहीं हटा पाएंगे।