Nirahua – Neeta Dhungana Hot Romance Video: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार और जबरदस्त सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्टी की ज्यादातर अभिनेत्रियों संग काम किया है। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। निरहुआ को भोजपुरी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।
निरहुआ के चाहने वाले केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी मौजूद हैं। वेसे तो भोजपरुई दर्शकों द्वारा निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इस जोड़ी को दर्शक एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।
लेकिन, इस समय निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस नीता ढुंगाना (Neeta Dhungana) का पुराना गाना इंटरनेट का तापमान बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। भोजपुरी गाना ‘TU RAHAL KARA TEETAR’ को निरहुआ और नीता ढुंगाना पर फिल्माया गया है। गाने की शुरुआत में दोनों स्टार पार्क में ठुमके लगा रहे होते हैं, इसके बाद झड़ने के नीचे रोमांस शुरू कर देते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि निरहुआ एक्ट्रेस नीता ढुंगाना के साथ आधी रात को भी अपना रोमांस जारी रखते हैं। इस गाने को Priyanka Singh और Mohan Rathore ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Santosh Puri ने लिखें हैं और म्यूजिक Madhukar Anand ने दिया है।
निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘ SHER E HINDUSTAN’ का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, संतोष पहलवान और अमृत कुमार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।