Nirahua – Monalisa Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मोनालीसा (Monalisa) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। मोनालिसा और निरहुआ जब भी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो धमाल मच जाता है। इसी बीच मोनालिसा और निरहुआ का एक पुराना गाना ‘Pyar Wali Baat Hokheda’ यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में निरहुआ और मोनालिसा की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने में मोनालिसा बेहद ही ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं।
मोनालिसा का भोजपुरी गाना ‘प्यार वाली बात होखे दा’ (Pyar Wali Baat Hokhe Da) एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है। यह फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ (biwi number 1) का सॉन्ग है। मोनालिसा के इस गाने को 1,61,17,941 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने के वीडियो में मोनालिसा और दिनेश लाल यादव निरहुआ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। बता दें कि इस गाने को आलोक कुमार और कल्पना ने आवाज दी है। जबकि गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है।
फिल्म में दिनेशलाल यादव “निरहुआ”, मोनालिसा, अपूर्वा बिट, आशा तिवारी, प्रकाश जैस, सीमा सिंह अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आ रहीं हैं। गाने में मोनालिसा एक्टर निरहुआ के साथ कमरे में रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करती हैं। मोनालिसा आये दिन अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा बिग बॉस के घर में नजर आ गई है। बिग बॉस के घर में ही मोनालिसा ने एक्टर विक्रांत से शादी की थी।