Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के कई सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनके गाने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। भोजपुरी दर्शकों को भी नए सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी के एक सुपरस्टर सिंगर, एक्टर और भाजपा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ। एक्टर को यूट्यूब पर सबसे अधिक सर्च किया जाता है। निरहुआ के सॉन्ग रिलीज के साथ ही हंगामा मचाना शुरू कर देते हैं।
निरहुआ को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिलता है। इसी बीच निरहुआ का एक और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। भोजपुरी गाना ‘मौका पे बोका फेल हो गया’ (Moka Pe Boka Fail Ho Gaya) में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली संग नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
सॉन्ग ‘मौका पे बोका फेल हो गया’ देखने के बाद आपको पसीना आ जाएगा। निरहुआ के इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ और आरोही भारद्वाज (Arohi Bharadwaj) ने मिलकर गाया है।
गाने में निरहुआ के साथ दिखने वाली एक्ट्रेस बेहद ही हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं। गाने में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।‘मौका पे बोका फेल हो गया’ के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत से सजाया है ओम झा ने और फिल्म के निर्माता श्रेय श्रीवास्तव हैं और इसके निर्देशक दिनकर कपूर हैं।
निरहुआ के इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, इसे अब तक 1,78,838 व्यूज मिले हैं। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म JAAN LEBU KA का है। फिल्म में निरहुआ के साथ अक्षरा सिंह अहम रोल में नजर आई हैं।