Nirahua – Anjana Singh Romance Video: भोजपुरी सिनेमा से राजनीति की दुनिया में धमाल मचाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी जगत की मशहूर, खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) का गाना ”पिया तुझे मान लिया रे’ (Piya Tujhe Maan Liya Re) यूट्यूब पर इस समय समय तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में निरहुआ और अंजना सिंह एक दूसरे एक बेहद ही करीब नजर आ रहे हैं।
निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘सइयां जी दगाबाज़’ (Saiyaan Ji Dagabaaz) का है। इस फिल्म में सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। गाना ”पिया तुझे मान लिया रे’ को निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। एक्ट्रेस गाने के वीडियो में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को हनी बी ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने को आज़ाद सिंह ने लिखा है, और संगीत ओम झा ने दिया है।
आपको बता दें कि निरहुआ की फिल्म ‘सइयां जी दगाबाज़’ ऐक्शन और रोमांस से भरपूर है। फिल्म में निरहुआ के ऑपोज़िट रोले में अंजना सिंह अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी अजीत श्रीवास्तव ने लिखी है।
गाने ने निरहुआ और अंजना सिंह झरने के नीचे एक दूसरे एक संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अंजना सिंह अपनी मस्त अदाओं से निरहुआ सहित दर्शकों को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
निरहुआ के इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। निरहुआ का ये सॉन्ग 3 साल पुराना है, लेकिन अभी भी दर्शकों द्वारा इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को खबर लिखें जाने तक 1,122,075 से अधिक बार देखा जा चुका है। भोजपुरी जगत में निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।