Nirahua- Anjana Singh Bhojpuri songs: अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत, बोल्ड और हॉट एक्ट्रेसस में शुमार हैं। उन्होंने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अंजना सिंह ने साल 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी। मगर, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया और फिर हमेशा के लिए अलग हो गए। तलाक के बाद से अंजना अकेले जिंदगी गुजार रही हैं और एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में बेहद ही ज्यादा खुश हैं।
अंजना सिंह की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ अंजना सिंह का एक रोमांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अंजना सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
एक्ट्रेस अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं। अंजना सिंह तौलिया लपेटकर निरहुआ को अपनी तरफ आकर्षित करती हुईं दिख रही हैं। निरहुआ भी अंजना सिंह को ऐसी हालत में देख खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।
भोजपुरी गाना ‘जियान करबा ए राजा’ (Jiyan Karba Ae Raja) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में अंजना सिंह और निरहुआ की हॉट केमिस्ट्री ने सनसनी मचा कर रख दी है। ये गाना फिल्म ‘हथकड़ी’ का है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।
हॉट डांस मूव्स दिखाकर अंजना सिंह एक्टर निरहुआ को लुभाती हुईं दिख रही हैं। इस भोजपुरी गाने को फैंस की नजरें टिकी हुई हटने का न नहीं ले रही है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। फिल्म के सॉन्ग को दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, इंदू सोनाली, कल्पना ने अपनी आवाज से सजाया है।