नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा जगत के रोमांटिक किंग एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh lal yadav ‘Nirahua’) ने सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। निरहुआ के सॉन्ग और फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
निरहुआ के नए गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। निरहुआ जब भी स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो तहलका मच जाता है। वैसे तो निरहुआ को ज्यादातर मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ ही देखा जाता है।
लेकिन, इस समय निरहुआ और बंगाली ब्यूटी एक्ट्रेस संचिता बनर्जी (Sanchita Banerji) पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘जाने क्या जादू किया’ (jaane kya jaadu kiya) वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और संचिता की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों एक दूजे के साथ जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनकी हॉट सिजलिंग केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।
यह गाना फिल्म ‘Nirhua Hindustani 2’ का गाना है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में निरहुआ और संचिता के अलावा आम्रपाली भी अहम किरदार आई है। फिल्म के अंत में गंभीर बीमारी की वजह से संचिता की मौत हो जाती है।
फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ में निरहुआ की दो बार शादी होती है। कहानी के मुताबिक, निरहुआ की पहली पत्नी संचिता होती हैं और दूसरी पत्नी आम्रपाली। गाने की बात करें तो एक्ट्रेस संचिता गाने में सिंपल साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं।
दोनों ऑनस्क्रीन पति- पत्नी एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आप इस गाने को ‘Nirahua Hits’ नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, गाने को अब तक 14 मिलियन बार देखा जा चुका है।
इस गाने पर लाखों लाइक मिल चुके हैं। वीडियो सॉन्ग में निरहुआ भोजपुरिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस संचिता अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
फिल्म की कहानी के मुताबिक, संचिता शुरुआत में निरहुआ को बिलकुल भी पसंद भी नहीं कर रही होती हैं और एक्ट्रेस पैसे की लालच में निरहुआ से शादी कर लेती हैं, जो बाद में संचिता को काफी भारी पड़ जाता है।
यहां देखिये निरहुआ और संचिता का हॉट रोमांस:-