Nirahua Romance Viral Video: भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ के गाने को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इनकी केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगा लेती है। दोनों स्टार्स ने एक साथ मिलकर भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। निरहुआ को पसंद करनेवालों की संख्या भोजपुरी में बहुत बड़ी है।

Also Read – जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को लेकर करोड़ों लोगों के सामने कह दी इतनी बड़ी बात!

Also Read- गोरी नागोरी ने Aishwarya Rai के गाने पर किया बेहद ही हॉट डांस, वीडियो देख मचा बवाल

निरहुआ की केमिस्ट्री अक्षरा सिंह, मधु शर्मा और काजल राघवानी संग भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। खासकर काजल राघवानी और निरहुआ की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। एक बार फिर से निरहुआ और काजल राघवानी का एक बेहद ही सुपरहिट रोमांस वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक्टर काजल संग खुलेआम रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस अपनी हॉट अदाओं से भोजपुरी दर्शकों को मदहोश करती हुईं नजर आ रहीं हैं।

भोजपुरी गाना ”छापा छा छा जान करा ना जियान’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) ने इस समय बवाल मचा रखा हुआ है। ये गाना निरहुआ की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) का है। इस गाने को कल्पना, रजनीश मिश्रा, खुशबू जैन ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने दिए हैं। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 4,886,369 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में निरहुआ के अलावा आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह और अशोक सामर्थ भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये थे।

यहां देखिये वीडियो –

 

 

 

 

Satta Matka King Results: सट्टा मटका में इन लोगों की चमकी किस्मत, लकी नंबर्स ने बना दिया करोड़पति

निःशुल्क बीएड छात्रवृत्ति 2023 के लिए आवेदन करें और 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें!

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *