Nirahua and Amrapali romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक हॉट वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को तेज बारिश में शूट किया गया है। इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली भारतीय जनता पार्टी के सांसद के साथ रोमांस करती दुखाई दे रही हैं। भोजपुरी गाना ‘मौसम करे छेड़खानी’ (Mausam kare chhedkhani) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
गाने के वीडियो को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब ज्यादा पसंद आ रहा है। इस जोड़ी को भोजपुरी दर्शक हमेशा एक साथ देखना पसंद करते हैं। गाने में दोनों का रोमांस देख लोगों के पसीने छूट गए हैं।
आपको बता दें कि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत दिया है ओम झा ने। वीडियो में, यह जोड़ी आधी रात को बारिश में रोमांस करती नजर आ रही है, जिसमें आम्रपाली एक खूबसूरत बैंगनी साड़ी में और निरहुआ एक कैजुअल नारंगी शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। गाने को Kalpana और Om Jha ने गाया है।
गाने को Nirahua Official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 1,37,224 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 07 जून 2022 को रिलीज किया गया था। गाने में निरहुआ और आम्रपाली एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी ने एक बार फिर से इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
इनके रोमांस को देखने के बाद लोगों के लिए नजरे हटाना मुश्किल हो गया है। अंधेरी रात और तेज बारिश में निरहुआ और आम्रपाली बेहद ही ज्यादा रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया ये गाना हद से ज्यादा बोल्ड है।