खेत में Amrapali को अपनी बाहों में भरकर जमकर रोमांस करते दिखें Nirahua, हॉट केमिस्ट्री देख दर्शक हुए बेकाबू

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। पहले एक समय ऐसा हुआ करता था जब भोजपुरी सॉन्ग (Nirahua Latest Bhojpuri Song) सुनते से कुछ लोग पीछे भागते थे, लेकिन अब वो जमाना आ गया है, जहां लोग भोजपुरी सॉन्ग (Amrapali Song) पर खूब रील वीडियो भी बनाते हैं। भोजपुरी गानों को अब देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाने लगा है।

आज के दौर में सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, आम्रपाली, पवन सिंह, कल्लू के गाने को पसंद किया जाता है। भोजपुरी इंडस्टी में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे अधिक दर्शक देखना पसंद करते हैं।

‘मरून कलर सड़िया’ गाना हुआ रिलीज 

ये जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती हैं, तो बवाल मच जाता है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक नया गाना ‘मरून कलर सड़िया’ (Maroon Color Sadiya Release) रिलीज के साथ भी धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।

इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को अपनी बाहों में लेकर उन्हें प्यार करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म ‘फसल’ में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आये हैं।

रोमांस करते दिखें निरहुआ और आम्रपाली 

इस गाने में उनकी गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आम्रपाली और निरहुआ खेत में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के सिंपल लुक को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

भोजपुरी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ को नीलकमल सिंह और कल्पना ने एक साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और गाने को संगीत से सजाया है Om Jha ने। गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।

गाने को खबर लिखें जाने तक 92,709 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में निरहुआ किसान बने हैं और आम्रपाली उनकी पत्नी बनीं हैं। किसान के लुक में दिनेश लाल यादव सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं देसी लुक में आम्रपाली दुबे भी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App