नई दिल्ली। भोजपुरी (Bhojpuri Industy) फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाली आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) हमेशा ही खबरों में छाए रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
इनकी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए हमेशा ही बेताब रहते हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं, जिसमें निरहुत हिंदुस्तानी, निरहुत रिक्शावाला,पटना सी पाकिस्तान,राजा बाबू जैसी फिल्में शामिल हैं।
ये जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में इस जोड़ी का एक शानदार गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माया गया गाना ‘जवान सोचले’ (Jawan Sochle) को दर्शकों द्वारा एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है।
इस गाने में निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों का डांस और रोमांस खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म काशी अमरनाथ का है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
इस गाने को अब तक 3,561,499 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि मधुकर आनंद ने गाने का संगीत दिया है।
गाने को आलोक कुमार, पामेला जैन और सलोनी ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। फिल्म में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुत, आम्रपाली दुबई और सपना गिल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
पिंक लहंगे में आम्रपाली और ग्रीन कुर्ते में निरहुआ काफी ही ज्यादा हैंडसम नजर आ रहा है। गाने का बैकग्राउंड काफी ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है। गाने में दोनों एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं।