नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सबसे ज्यादा इंडस्टी में पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी एक साथ स्टेज पर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
निरहुआ और आम्रपाली की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी गायकी और बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुके हैं।
निरहुआ के दीवाने आपको देश के हर कोनों में देखने को मिल जायेंगे। निरहुआ के गानों के रिलीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। निरहुआ और आम्रपाली के पुराने गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं।
लेकिन इस समय निरहुआ भोजपुरी इंडस्टी की एक और मशहूर अदाकारा मधु शर्मा के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आधी रात को निरहुआ और मधु शर्मा एक दूजे के साथ जमकर बारिश में भीगते हुए रोमांस कर रहे हैं।
इनकी केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। निरहुआ और मधु शर्मा पर फिल्माया गया गाना ‘प्यास तन के बुझा जा’ एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। गाने में निरहुआ और मधु शर्मा के दूजे के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों रोमांस की सभी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस मधु शर्मा येलो कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। मधु शर्मा और निरहुआ बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दोनों बारिश में खूब भीगते हुए रोमांटिक हो रहे हैं।
गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक बेहद खूबसूरत और कमाल का लग रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से लिया गया है।
यह गाना काफी पुराना है, लेकिन अभी भी इस गाने का डिमांड कम नहीं हुआ है। यह सुपर रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘प्यास तन के बुझा जा’ एक बार फिर से इंटरनेट का तापमान बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। बारिश के बीच निरहुआ और मधु शर्मा को नाचते देखकर आपका मन भी झूम उठेगा।