नई दिल्ली : दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua), जिन्हें मुख्य रूप से ‘निरहुआ’ के नाम से जाना जाता हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘मंडप’ का पहला लुक जारी किया है। उन्हें इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भोजपुरी अभिनेताओं में से एक के रूप में जाना जाता है। निरहुआ कई प्रसिद्ध हिंदी रियलिटी शो में भी दिखाई दिए है।
अभिनेता निरहुआ (Nirahua) ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर की जिसमें दोनों कलाकार शादी के लिबास में एक दिलचस्प लव स्टोरी का वादा कर रहे हैं। दोनों को सैफ्रॉन रंग का कपड़ा बांधते और कैमरे के सामने एक प्यारा पोज देते हुए देखा जा सकता है। दोनो स्टार मंडप फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्म मंडप का फर्स्ट लुक जो जारी हुआ है, उसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) शादी के जोड़े में मंडप के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आपको बता दें कि दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। ऐसे में एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की यह प्यारी सी जोड़ी लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार हैं।
इन दोनों की इस फिल्म की कहानी पोस्टर से ही इशारा करती है कि यह एक सामाजिक फिल्म है फिल्म का फर्स्ट लुक आने के बाद इसको लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। ‘मंडप’ नाम की यह फिल्म आनंद सिंह द्वारा निर्देशित और रौशन सिंह द्वारा निर्मित है। इसमें संजय पांडे भी अहम भूमिका में हैं।
इसके अलावा निरहुआ के पास ‘साजन’, ‘आनंद आसाराम’, ‘कलाकंद’, ‘रिश्तो का बटवारा’, ‘निरहुआ बनल करोड़पति’, ‘डोली सजा के रखना’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’, ‘मुनिया की अम्मा और अम्मा की छठी माई’ और ‘मेरे पति की शादी है’ जैसी कई फिल्में भी हैं।