Nirahua – Amrapali Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) को निरहुआ (Nirahua) के नाम से जाता है। निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपहित फिल्में दी हैं। निरहुआ की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती हैं।
इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसी बीच भोजपुरी गाना ‘जाये दा ए जान’ (jayeda ye jaan) यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
गाने की शुरुआत में निरहुआ जेल में नजर आ रहे हैं, इसके बाद निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली के प्यार में खो जाते हैं। निरहुआ और आम्रपाली का यह बेहद ही रोमांटिक गाना है। भोजपुरी गाना ‘जाय दा जान’ फिल्म ‘Nirahua Hindustani ‘ का है।
निरहुआ इस गाने में आम्रपाली दुबे के ख्यालों में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि इस गाने को दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसे अब तक 16 लाख बार देखा जा चूका हैं। साथ ही इसे हजारों की संख्या में लाइक भी मिले हैं। इस गाने को राजनिश मिश्रा और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों की ही सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। इस जोड़ी को लोग असल जिंदगी में भी एक साथ देखना चाहते हैं।