Nirahua – Amrapali Romance Video: भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड क्वीन आम्रपाली (Amrapali) के सॉन्ग को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने रोमांस वीडियो से दर्शकों को आहें भरने पर मजबूर कर देती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
इनकी जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के बीच हिट है। निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते ही रहते हैं। इनके गाने में रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिल जाता है। निरहुआ और आम्रपाली का कोई ऐसा गाना नहीं होगा जो दर्शकों को पसंद नहीं आया होगा। इसी बीच आम्रपाली और निरहुआ का एक गाना ‘Hamar Mann Ude Lagal’ यूट्यूब पर एक बार फिर से धमाल मचा रहा है।
https://youtu.be/buFKAugWefQ
इस गाने में आम्रपाली अपने पति निरहुआ को याद करती हुईं नजर आ रही हैं। फिल्म ‘ NIRAHUA HINDUSTANI 3’ में निरहुआ और आम्रपाली ने पति और पत्नी की भूमिका निभाई है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और फिल्म के सभी गाने बेहतरीन हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, संजय पाण्डेय, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष शेंद्रे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=9DIfjoEpuJI
इस गाने को म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और इस गाने को Kalpana ने आवाज दी है। गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इस गाने को 1,313,609 से अधिक बार देखा जा चुका है।
https://www.youtube.com/watch?v=pmaIauNCXmk
https://www.youtube.com/watch?v=ejYOZbv6GzY
फिल्म में आम्रपाली एक्टर निरहुआ से झूठी शादी करके पैसे की लालच में उनके गांव चली आती हैं। जबकि, निरहुआ को आम्रपाली से नहीं बल्कि शुभी शर्मा से प्यार होता है।