Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: निरहुआ (Nirahua) के नाम से फेमस भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) मशहूर कलाकारों में से एक हैं। निरहुआ ने इंडस्टी को कई हिट गाने और फिल्में दी हैं। अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले निरहुआ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। निरहुआ और भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) का एक रोमांटिक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने को बेहद ही सादगी तरीके से निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है।
सॉन्ग ‘ Zubaan Nahin Fail Hoyi Ho’ में निरहुआ थोड़ा उदास नजर आ रहे हैं, तो वहीं आम्रपाली एक्टर का मूड ठीक करने की कोशिश में लगी हुई हैं। गाने की शुरुआत में निरहुआ धोती और कुर्ता पहनकर लकड़ी काटते हुए नजर आते हैं, तभी एक्ट्रेस आम्रपाली वहां आ जाती है और अपने पति के लाल हाथ को देख किस करने लग जाती है।
https://youtu.be/_EupCDtbD78?list=RD_EupCDtbD78
एक्ट्रेस निरहुआ को खाना खिलाने की कोशिश करती हैं, लेकिन दिनेश लाल यादव चुपचाप नजर आते हैं। निरहुआ का ये गाना फिल्म ‘Gabbroo’ का है। फिल्म में दिनेश लाल निरहुआ, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, नासिर काज़ी, संजय वर्मा, माया यादव, सोनिया मिश्रा, अनीता सहगल, समर्थ चतुर्वेदी, करण पांडे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=KZ0gu9npDxY&pp=ygUUYW1yYXBhbGkgbGF0ZXN0IHNvbmc%3D
इस गाने को Vinay Bihari ने लिखा है, जबकि गाने को म्यूजिक Om Jha ने दिया है। गाने के निर्देशक महेश पांडे हैं और प्लेबैक सिंगर पामेला जैन हैं। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, इसे अभी तक 3,61,781 से अधिक बार देखा जा चुका है।
https://www.youtube.com/watch?v=VB3UAD1dBkQ&pp=ygUUYW1yYXBhbGkgbGF0ZXN0IHNvbmc%3D
https://www.youtube.com/watch?v=mk_ftgCjZEg&pp=ygUUYW1yYXBhbGkgbGF0ZXN0IHNvbmc%3D
दिनेश लाल यादव ने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत भी किया था। 2003 में ‘निरहुआ सटल रहे’ एल्बम रिलीज हुई, जिससे निरहुआ की किस्मत चमक उठी। इसी फिल्म से दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से जाना जाने लगा था।