Nirahua – Amrapali Dubey Top 5 Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Nirahua) निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इनकी हॉट और सिजलिंग केमिस्ट्री को देखने के बाद इनके चाहने वाले बावले हो जाते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की फैन फॉलोविंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार नजर आते हैं।
लेकिन, आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी की बात ही अलग है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपनी हॉट केमिस्ट्री से इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने बहुत सारी फिल्मों में एक दूसरे के साथ ही काम किया है। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से कदम रखा था। तब से अभी तक एक्ट्रेस से सबसे ज्यादा निरहुआ के साथ उनकी ही फिल्मों में काम किया है।
यूं तो निरहुआ शादीशुदा है, लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ अफेयर की खबरें हमेशा आती रहती हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का टॉप 5 सॉन्ग वायरल हो रहा है। 36 मिनट के इस वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस वीडियो को खबर लिखें जाने तक अभी तक 13,98,599 से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली अपने ही अलग – अलग सॉन्ग पर खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
इस वीडियो को 17 अप्रैल 2018 को उपलोड किया गया था। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इनके गाने ने सोशल मीडिया का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है।