Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं।
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना और बेहद ही रोमांटिक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी गाना ‘Love Dahej’ में एक्ट्रेस निरहुआ पर बंदूक ताने हुए नजर आ रही हैं। इसमें दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में आम्रपाली दुबे एक्टर निरहुआ को गन दिखाते हुए नजर आ रही हैं, एक्टर काफी डरे हुए से नजर आ रहे हैं। आम्रपाली दुबे गाने के वीडियो में अपने पति निरहुआ (Amrapali Dubey-Nirahua) संग बेडरूम और किचन में खूब जबरदस्त रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
निरहुआ के इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया (Sony Music India) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 9,92,497 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और आकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इसे करीब 10 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने में दहेज प्रथा का दिखाया गया है। निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना बहुत ही ज्यादा रोमांटिक है।
गाने में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि गाना ‘लव दहेज’ को आम्रपाली और निरहुआ ने गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। म्यूजिक Vinay Vinayak ने दिया है। गाने में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।