Nirahua – Aamrapali Dubey TOp 5 Hot Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत (Bhojpuri cinema) के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
ये दोनों स्टार्स जब भी एक दूजे के साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। निरहुआ और आम्रपाली ने लगभग 30 फिल्मों में एक साथ काम किया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
निरहुआ और आम्रपाली के चाहने वाले आपको दुनिया के हर कोने में देखने को मिल जायेंगे। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है।
निरहुआ और आम्रपाली असल जिंदगी में भी एक दूजे के काफी ही अच्छे दोस्त हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का टॉप 5 सॉन्ग आज हम आपके लिए लेकर आये हैं, जिनके दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
निरहुआ और आम्रपाल पर फिल्माए गए ये गाने पार्टी और शादियों में अक्सर ही सुनने को मिल जाते हैं। इन्हें कितना भी सुन लो लेकिन मन नहीं भरता है। इन वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।
भोजपुरी सॉन्ग ‘आम्रपाली कच कच खाली’ (Aamrapali Kach Kach Khali) में निरहुआ और आम्रपाली खूब जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों ट्रैक्टर पर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
निरहुआ और अम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘लेला बलमुआ हमके कोरा’ (Lela Ho Balamuwa Hamke Kora) लोगों द्वारा सर्च किया जा रहा है। इस सॉन्ग ने एक बार फिर से यूट्यूब का तापमान बढ़ा दिया है।
भोजपुरी गाना ‘तिरिया के भिरिया राहा’ (Tiriya Ke Bhiriya Raha) में एक्ट्रेस आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी पहनकर निरहुआ को दीवाना बनाती हुईं दिख रही हैं। दोनों आधी रात को एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार आदत हो रहल बा’ (Tohar Adat Ho Rahal Ba) काफी ज्यादा रोमांटिक है। इसे निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। अपनी हॉट केमिस्ट्री से इंटरनेट पर आग लगा दी है।
भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ का गाना ‘Bettiah Bazar’ एक बार फिर से वायरल हो रहा है। गाने में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।