Nirahua – Aamrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) कभी अपनी रील लाईफ तो कभी रियल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर निरहुआ की जोड़ी को सबसे अधिक भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के साथ ही पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ऑनस्क्रीन तो पसंद की ही जाती है, इसके साथ ही लोग इन्हें असल जिंदगी में भी एक साथ देखना चाहते हैं। रियल लाइफ में भी ये दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। इसी कड़ी में निरहुआ और आम्रपाली का धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘पियर पियर ओढ़निया पे’ (Peeyar Peeyar Odhaniya Pe) सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को निरहुआ और भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘बेटा’ का गाना ‘पियरे पियरे ओढ़निया पे’ एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है। गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक अंदाज देख फैंस बेकाबू हुए जा रहे हैं। निरहुआ के इस गाने को Nirahua Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
गाने को अब तक 13,965,146 से अधिक बार लोगों द्वारा देखा जा चुका है। गाने को Kalpana और Om Jha ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Pyare lal Yadav ने लिखा है और म्यूजिक Om Jha ने दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=odMISirWrAE
फिल्म बेटा में दिनेश लाल यादव “निरहुआ, आम्रपाली, अंजना सिंह, अशोक समर्थ अहम भूमिका में नजर आये हैं। फिल्म की कहानी Shashi Ranjan Dwivedi ने लिखी है। एक्ट्रेस आम्रपाली ब्लैक शूट और येलो दुपट्टा में बेहद ही प्यारी लग रही हैं।