नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरस्टार हुए हैं। आज के जमाने में देखा जाए तो सबसे ज्यादा अगर किसी का नाम है तो वह नाम है भोजपुरी सिनेमा के सीनियर अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh ) का। भोजपुरी सिनेमा में लगभग पिछले दो दशक से पवन सिंह (Pawan Singh ) सक्रिय हैं और एक से बढ़कर एक फिल्में दिए जा रहे हैं। उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करती है और खूब कमाई करती है।
ऑडियंस भी पवन सिंह (Pawan Singh ) को देखना काफी पसंद करती है। पवन सिंह (Pawan Singh ) भी भोजपुरी सिनेमा में हर एक बड़े निर्माता और निर्देशक के साथ काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह भोजपुरी सिनेमा की सीनियर से लेकर जूनियर अभिनेत्री तक स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखाई दिए हैं। अब भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह ने फिर से अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज प्रस्तुत किया है।
दरअसल दबंग स्टार का एक गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद भी आ रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं पवन सिंह के गाने पियर फराक वाली के बारे में। यह गाना आज से कुछ महीने पहले ही 1 मई 2023 को रिलीज हुआ है। इतने कम समय में इस गाने को अब तक 14 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है।
इस शानदार गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने अपनी आवाज़ दी है। लिरिक्स लिखने का काम आशुतोष तिवारी ने किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री निकिता भारद्वाज (Nikita Bhardwaj ) नजर आ रही है।
निकिता भारद्वाज (Nikita Bhardwaj ) और पवन सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही है। दोनों ही गाने के अंदर काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। यह गाना लोगों की पसंद बन चुका है। कमेंट बॉक्स में भी लोग पवन सिंह और नेहा भारद्वाज के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।