Bhojpuri film video : भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिल रहे हैं और अपनी कलाकारी से यह लोग हर किसी को हैरान करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। इनका टैलेंट आज बॉलीवुड फिल्मों पर भी भारी पड़ने लगा है। और लोग भोजपुरी फिल्म और गानों को खूब प्यार देते हुए नजर आ रहे हैं। आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के नए उभरते हुए कलाकार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के बारे में।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं जिनकी चमक तेजी से बढ़ते हुए जा रही है। अरविंद अकेला कल्लू ना सिर्फ एक शानदार सिंगर हैं बल्कि इन दिनों वह फिल्म और एल्बम में भी अपनी कलाकारी से लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना चर्चा का विषय बन चुका है।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का जो गाना लोगों को पसंद आ रहा है उसका नाम है बियाह क के लियाईल त का ले लैब जान हो (Biyah Ka Ke Liyaail Ta Ka Le Laib Jaan Ho)। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा (Nidhi Jha) नजर आ रही है। गाने में देखा जा सकता है कि निधि झा अपने बेडरूम में अपने बिस्तर पर सोई हुई है इसी दौरान अरविंद अकेला कल्लू उनके साथ रोमांस करने लग जाते हैं
उसके बाद वह होता है जो इस वीडियो में है। यह गाना फिल्म दिलवार से लिया गया है। जिसके लिरिक्स श्रवण सिंह ने लिखे हैं। म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर गाया है। अरविंद अकेला कल्लू के वायरल हो रहे इस गाने को अब तक 11 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 35000 लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
इस गाने के अंदर निधि झा के साथ अरविंद अकेला कल्लू की केमिस्ट्री देखकर लोग खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री ने बवाल मचा कर रख दिया है। साथ ही लोग गाने को शेयर भी कर रहे हैं। लोग इस गाने को देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं। यह गाना वर्ष 2019 में भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया था। अब आप भी इस गाने का मजा ले सकते हैं।