Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की यात्रा काफी असाधारण रही है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज फर्श से अर्श तक पहुंच चुके हैं। लेकिन उनके लिए यहां तक आना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत की है, तब जाकर उन्हें यह मुकाम मिला है। खेसारी लाल एक बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने जीवन यापन करने के लिए लिट्टी चोखा का ठेला लगाना शुरू किया था।
लेकिन उनके अंदर हमेशा से ही एक कलाकार बनने का जुनून था। जिसने उन्हें हमेशा संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। लिट्टी चोखा बेचते बेचते खेसारी लाल यादव ने अपने जमा किए पैसों से अपना एक एल्बम जारी किया। लेकिन उनकी किस्मत में सफलता इतनी जल्दी नहीं लिखी थी। उनका पहला एल्बम ही फ्लॉप साबित हुआ। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने हार नहीं मानी।
अभिनेता ने लगातार मेहनत की और उनकी किस्मत खुल गई। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि इन दोनों खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। और लोगों को पसंद भी आ रहा है हम खेसारी लाल यादव के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है हमार जिला।
इस गाने में खेसारी लाल यादव ने कोमल सिंह के साथ रोमांस किया है। वह कोमल सिंह को अपनी बाहों में जकड़ लेते हैं और प्यार जताते हैं। हर कोई उनके इस गाने को देखने में लगा हुआ है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने नेहा राज (Neha Raj) के साथ मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं।
म्यूजिक देने का काम श्याम सुंदर ने लिखा है। वीडियो डायरेक्शन आर्यन देव का है। एडिटर पी शुभम बाबू है , इस गाने के प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा है। यह गाना 6 जून 2023 को आदिशक्ति भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। इस गाने को अब तक 69 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। यह गाना अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price