Bhojpuri hot : भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के इस इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। प्रसिद्ध गायक इन दिनों अपने शानदार गाने नागिन धुन पर कूद कूद के नाचे और कमरिया फटेला जैसे कुछ सदाबहार चार्टबस्टर के जरिए अपने करियर के शिखर पर मौजूद हैं।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के बारे में हम बात करें तो वह बचपन से ही अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाते हुए आ रहे हैं। सिंगिंग में सफल होने के बाद अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाने की सोची और यहां भी उनको अपार सफलता हाथ लगी।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने अपने नए गाने चुभुर चुभुर 2 को भोजपुरी म्यूजिक चैनल वेव म्यूजिक एंटरटेन पर रिलीज किया है। इस गाने के अंदर अरविंद अकेला कल्लू के साथ नीलम गिरी (Neelam Giri) भी नजर आ रही है और गाने के अंदर देखा जा सकता है कि दोनों के बीच देसी स्टाइल में रोमांस शुरू होता है जो खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है।
गाने के अंदर यही बात लोगों को काफी पसंद आ रही है। वायरल होने वाला यह गाना चुभुर चुभुर एल्बम से लिया गया है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स प्रियदर्शी ने लिखे हैं। इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 30 लाख लाख लोगों ने देख लिया है। और इस गाने को अब तक 1 लाख लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।
गाने के अंदर नीलम गिरी और अरविंद अकेला की केमिस्ट्री लोगों को दीवाना बना रही है और उनके इस अंदाज से हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है। इस गाने में जिस तरह से अरविंद अकेला और अभिनेत्री एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। वह इस वीडियो को और भी ज्यादा आकर्षित बना रहा है।