Monalisa-Vikrant Hot Song Video: आजकल यूट्यूब पर भोजपुरी गानों का ट्रेंड छाया हुआ है। इसके पीछे की वजह है लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा, ग्लैमरस अदाकारा एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अपने एक गाने से सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपनी अदाओं से वह लोगों को इस कदर दीवाना बना रही है कि लोगों का खुद पर काबू पाना मुश्किल सा हो रहा है।
दरअसल, उनका एक पुराना गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहें हैं। भले ही यह गाना कुछ साल पुराना हो, लेकिन यू-ट्यूब पर गानों के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। इस भोजपुरी गाने का नाम है ‘Dehiya me behadle’ (दहिया में भेदले) जो इंटरनेट पर आग लगा रहा है।
इस गाने के वीडियो में मोनालिसा के साथ भोजपुरी अभिनेता और मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) साथ नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से अपने चाहने वालों का ध्यान आकर्षित किया है।
इस वीडियो में मोनालिसा ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। जिसे देख आपके दिलों की धड़कने बढ़ जाएगी। इस गाने में विक्रांत और मोनालिसा खूब रोमांस और प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री देख दर्शकों घायल हुए जा रहे है। इस वजह से ये सॉन्ग करोड़ों बार देखा जा चुका है। आप भी इस सॉन्ग को T-series Hamar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने को इनके फैंस द्वारा खूब सर्च कर देखा जा रहा है।
वहीं बात करें मोनालिसा की तो फिलहाल वह भोजपुरी सिनेमा में कम दिखाई दे रही है, क्योंकि इन दिनों ऐक्ट्रेस हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर रही है। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्विट रह अक्सर अपनी और अपने पति विक्रांत की तस्वीरों को शेयर करती रहती है।