Bhojpuri hot dance : भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार पवन सिंह (Pawan singh) कला के हर पहलू में माहिर हैं। फिर चाहे बात अभिनय, गायन और डांस की क्यों न हो। वह हर कला में बेजोड़ हैं। पवन सिंह (Pawan singh) की फ़िल्में और गाने बहुत लोकप्रिय हैं। पवन सिंह भोजपुरी में तमाम बड़े निर्देशक और निर्माताओं के साथ फिल्म में काम कर चुके हैं।
उनकी लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं, जबकि पवन सिंह (Pawan singh) के म्यूजिक वीडियो ने नई ऊंचाइयां स्थापित की हैं। उनके म्यूजिक वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इनके फैंस भी उनके वीडियो को तुरंत वायरल कर देते हैं।
पवन सिंह का एक गाना इन दिनों फिर से चर्चा में है। उनका वीडियो ‘दीया गुल करा’, जिसमें वह मोनालिसा के साथ जोश से डांस करते नजर आ रहे हैं, हाल ही में यूट्यूब पर लोकप्रिय हो गया है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा की धमाकेदार रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल ने पवन सिंह और मोनालिसा (Monalisa) का धमाकेदार गाना ‘दीया गुल करा’ लॉन्च किया है। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को 7.8 मिलियन व्यूज और 35K लाइक्स मिल चुके हैं। ‘दीया गुल करा’ को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। मनोज मतलबी ने गाने के बोल लिखे, जबकि अविनाश झा “घुंघरू” ने संगीत तैयार किया।
https://www.youtube.com/watch?v=0cKAwFbPOWY
इस गाने में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) एक सपना देख रही हैं, जिसमें वह पवन सिंह के साथ डांस कर रही हैं। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह भी पवन सिंह के साथ काफी शानदार डांस करती हैं। बता दें की दोनों ही एक्ट्रेस भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस है। दोनों का ही एक समय में पवन सिंह के साथ रिलेशन रह चुका हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price