Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग के बारे में तो हर कोई जानता है। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सीनियर अभिनेताओं में से एक हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि गानों में अपनी बेहतरीन आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का वह नाम है। जिसने भोजपुरी गानों को देश के घर घर में पहुंचाया है।
अब इन दिनों पवन सिंह का एक और गाना बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) भी है। उन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम मुहाई दिहला राजाजी है MUAAI DIHALA RAJAJI। यह गाना फिल्म सइयां जी दिलवा मांगेलिन SAIYAN JI DILWA MANGELEIN से लिया गया है।
यह फिल्म 23 मई 2014 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस गाने को अब तक यू-ट्यूब पर 49 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को कल्पना ने गाया है। इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे है। यह गाना रिलीज होने के 8 साल बाद खूब डिमांड में बना हुआ है। मुआई दिहाला राजाजी पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माया गया एक रोमांटिक नंबर है।
इसमें मोनालिसा के साथ पवन सिंह का बंद कमरे में बेड रोमांस देखकर आपका भी मन रोमांस करने लगेगा। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ मोनालिसा का यह तेज़ी से वायरल हो रहा है।
इस फिल्म में पवन सिंह, मोनालिसा, आनंद मोहन पांडेय, सीमा सिंह समेत अन्य हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरे और वीडियोज सोशल मीडिया पर सनसनी मचा देते हैं। इस गाने को देखकर आप भी मजा लीजिये। इस तरह के गानों के लिए हमसे जुड़े रहिये।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।