‘Munni Badnam Hui’ गाने पर Malaika Arora को पीछे छोड़ती दिखीं Manisha Rani, बिहार की छोरी ने छुड़ाए पसीने

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बिहार की मनीषा रानी (Manisha Raani) इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतती हुईं नजर आ रही हैं। मनीषा रानी को उनके चाहने वाले हमेशा की स्पोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में मनीषा रानी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से मनीषा को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था।

लेकिन, अब मनीषा रानी एकदम ठीक है और अपने डांस से फैंस का मनोरंजन भी करती हुईं नजर आ रही हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी को आज के समय में किसी पहचान की भी जरुरत नहीं है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने सबको अपनी अतरंगी अंदाज से दीवाना बना रखा है।

एक्ट्रेस इन दिनों लगातार झलक दिखला जा 11 के सेट्स पर स्पॉट हुई हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच मनीषा रानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनीषा रानी अपने डांस से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उन्हीं के गाने पर टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैं।

मनीषा रानी बॉलीवुड सॉन्ग Munni Badnam Hui पर जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। मनीषा का डांस देखने के बाद फराह खान कहती हैं आज से तेरा नाम बसंती, तभी मनीषा रानी कहती हैं तो आप यह भी बोलियेगा कि इन कुत्तों के सामने मत नाचना.. जिसके बाद मलाइका अरोड़ा सहित सभी जज हसने लग जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

 

मलाइका मनीषा की तारीफ करते हुए कहती हैं कि कुछ तो अलग हैं आपमें मिर्ची, मसाला, तड़का सब हैं। वीडियो में अंत में मनीषा रानी के साथ मलाइका रानी और फराह खान भी ठुमके लगाती हुईं नजर आती हैं।

आपको बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में लोगों को मनीषा रानी, अभिषेक कुमार, और एलवीश यादव की दोस्ती काफी पसंद आई थी। मनीषा रानी हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। मनीषा सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App