नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बन रही है। दरअसल पिछले दिनों खबरें उठी थी कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ही अब अलग हो चुके हैं। कहां जा रहा था दोनों ने एक दूसरे को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।
लेकिन दोनों ने एक साथ आकर इन फ़ैल रही अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। अब मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने जाने पहचाने अंदाज में नजर आ रही है। हम यहां बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा की फिटनेस खूबसूरती के बारे में। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए कितनी अवेयर रहती है यह तो हर किसी को पता है।
लेकिन जब भी वह वेस्टर्न ड्रेस में अपनी कोई तस्वीर पोस्ट करती है तो हल्ला मच जाता है। सोशल मीडिया का तापमान बढ़ जाता है और कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है। दरअसल अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है जो उनके नए फोटोशूट की नजर आ रही हैं। अब उनका नया अंदाज सामने आया है जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है।
उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं। सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सफेद कलर के ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए दिख रही है जो पूरी तरह से बैकलेस है। अभिनेत्री ने जिस तरह से बैकलेस गाउन को कैरी किया है वह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
उनकी हॉटनेस और बोल्डनेस दोनों ही उभर कर सामने आ रही है। उन्होंने इस ड्रेस में जमकर अपने कर्वी फिगर को प्लांट किया है। सोशल मीडिया पर अब लोग उनके हुस्न की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लगातार उनकी खूबसूरती की तारीफ की जा रही है। उनकी यह तस्वीर अब सनसनी बन चुकी है।