नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की फैन फॉलोइंग के बारे में बताने की कोई जरूरत नहीं है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का चार्म आज भी बॉलीवुड की कई हस्तियों से ज्यादा है। महेंद्र सिंह धोनी का बाइक और कारों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। अब हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने धोनी का फार्म हाउस विजिट्स किया था।
इस दौरान उन्होंने धोनी के बाइक और कार कलेक्शन का एक वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैप्टन कूल के पास कौन-कौन सी बाइक और कारे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर में लिया जाता है।
MS dhoni's bike & car collection is just amaaazingg 🔥😲pic.twitter.com/OI1Nf3wWSi
— Prayag (@theprayagtiwari) July 17, 2023
महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट प्रेम के अलावा उनके बाइक और कार के शौक से भी उनका हर एक फैन वाकिफ है। महेंद्र सिंह धोनी अपने 7 एकड़ में फैले हुए फार्म हाउस में रहते हैं। यहां उन्होंने गाड़ियों को रखने के लिए एक अलग से गैरेज भी बनाया है। जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री लेने से पहले अपने लिए यामाहा आरएक्स 135 खरीदी थी। आज धोनी के पास एक से बढ़कर एक बाइक है जिनके नाम इस प्रकार है।
Ducati 1098, Confederate X132 Hellcat, Harley Davidson Fat Boy,Ninja ZX 14R और Hayabusa जैसी बाइक्स हैं। वह समय समय पर अपनी बाइक्स चलाते हुए भी नज़र आते हैं। उनकी बाइक Confederate X132 Hellcat की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। 2.2 लीटर का इसका ताकतवर वी-ट्विन मोटर 132 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
धोनी के पास सबसे महंगी ग्रैंड पोर्श 911 कार है, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके कलेक्शन में एक करोड़ रुपये की हैमर एच टू, रोल्स रायस, लैंड रोवर, पजेरो, महिंद्रा और मारुति ब्रांड की कई महंगी कारें हैं। ऑडी क्यू 7 , ऑडी क्यू 7 30 टीडीआई क्वात्रो भी उनके कलेक्शन में शामिल है।