नई दिल्ली : बिग बॉस OTT इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर है। घर के अंदर सब कुछ उथल-पुथल हो रहा है। इन दिनों घर में और घर के बाहर एल्विश यादव (Elvish Yadav) नाम खूब गूंज रहा है। घर में इस कंटेस्टेंट को खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन इनके दिल में हलचल मचाने वाली वह खूबसूरत हसीना जिसके लिए एल्विश पागल थे उनके बारे में क्या आप जानते हैं।
इन सबके बीच क्या आप एल्विश की लवर के बारे में जानते हैं। बिग बॉस के घर के अंदर यह देखा गया है कि एल्विश (Elvish Yadav) लड़कियों के साथ फ़्लर्ट तो करते हैं लेकिन उन्होंने किसी भी फीमेल कंटेस्टेंट के साथ अपना इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। बिग बॉस में जबसे एल्विश यादव (Elvish Yadav) की घर के अंदर एंट्री हुई है हर कोई उनका दीवाना बन गया है।
उनके फैंस भी उन्हें बाहर से काफी सपोर्ट कर रहे हैं। वही एलविश यादव घर के अंदर भी दो लड़कियों के साथ काफी फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। घर में एंट्री करने के साथ ही बेबीका के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को अच्छी लग रही थी और अब वह मनीषा रानी के साथ करीब जाते दिखे। ऐसे में आज हम उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में आपको बताने वाले हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्विस यादव की जिंदगी में कभी एक लड़की भी हुआ करती थी। कुछ वक्त पहले ही उन दोनों का ब्रेकअप हुआ है। एल्विश यादव की पूर्व गर्लफ्रेंड का नाम कृति मेहरा (Kirti Mehra,) है। उन दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था।
लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। कृति (Kirti Mehra,) के साथ एल्विश यादव ने कई वीडियो भी बनाएं और पोस्ट भी किये है। दोनों मिलकर एंटरटेन किया करते थे। लेकिन आज से कुछ साल पहले ही उन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई,और दोनों अलग हो गए। कृति मेहरा भी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है।