Bhojpuri Video : भोजपुरी फिल्म और गाने लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। यह गाने लोगों के बीच काफी मशहूर होते जा रहे हैं। हर कोई इन गानों को देखना और सुनना पसंद करता है। भोजपुरी गानों का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आता है। यह गाने लोगों को इसलिए पसंद आ रहे हैं क्योंकि लोगों को इनमें हमेशा कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है। वही भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स की बात करें तो इस सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हैं जिनमें दिनेश लाल यादव से लेकर पवन सिंह का नाम शामिल है।
वही भोजपुरी में अगर किसी अभिनेता ने अपनी मेहनत के दम पर सभी को पिछले कुछ वर्षों में प्रभावित किया है तो वह नाम है खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) का। खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav ) इन दिनों लोगों की टॉप पसंद बने हुए हैं। ऐसे में एक बार फिर खेसारी लाल यादव का एक गाना इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी(Kajal Raghwani) नजर आ रही है। काजल राघवानी(Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘छतरी जल्दी लगावा ना’ का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव बारिश के बीच रोमांस कर रहे हैं।
इस गाने के अंदर दोनों ही काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर गाया है। यह गाना फिल्म इंतकाम से लिया गया है। जिसका म्यूजिक अविनाश झा ने तैयार किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=ami_9nf8HYA
इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल कवि ने लिखे हैं। यह गाना वेव म्यूजिक द्वारा अपलोड किया गया है। खेसारी लाल यादव के जबरदस्त गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 10 लाख लोगों ने देख लिया है। वही 44 हजार लोगों द्वारा इस गाने को लाइक किया गया है।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।